HomeHimachal Pradeshमानसून की देरी से शिलाई में सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता

मानसून की देरी से शिलाई में सूखे जैसे हालात, किसानों की बढ़ी चिंता

समय पर मानसून नहीं पहुंचने से शिलाई क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। भीषण गर्मी और बारिश के
hp 24 newsDelayed Monsoon Sparks Drought-Like Conditions in Shillai, Farmers Worried

समय पर मानसून नहीं पहुंचने से शिलाई क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बनने लगे हैं। भीषण गर्मी और बारिश के लंबे इंतजार ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। लगातार बढ़ते तापमान के कारण क्षेत्र के कई प्राकृतिक जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे पेयजल और सिंचाई दोनों पर संकट गहरा गया है। बारिश नहीं होने से मक्का, टमाटर, शिमला मिर्च सहित अन्य खरीफ और सब्जी वर्गीय फसलें मुरझाने लगी हैं। सिंचाई के लिए नहरों और जलस्रोतों में पर्याप्त पानी न होने से किसानों के सामने फसलों को बचाना बड़ी चुनौती बन गया है।

Table of Contents

    सूखे का असर पशुपालन पर भी पडऩे लगा है। खेतों में घास नहीं उगने से हरे चारे का संकट गहराता जा रहा है, जिससे पशुपालक भी चिंतित हैं। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। प्रगतिशील किसान गुलाब सिंह नौटियाल और कंवर सिंह शर्मा ने बताया कि सामान्यत 25 जून तक मानसून क्षेत्र में पहुंच जाता था और इससे पहले प्री-मानसून की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी मिल जाती थी। इस वर्ष न तो प्री-मानसून की बारिश हुई और न ही समय पर मानसून पहुंचा, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि यदि अगले दो-तीन दिनों में अच्छी बारिश नहीं हुई तो खेती, पेयजल और पशुपालन तीनों पर गंभीर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने सरकार और कृषि विभाग से हालात पर नजर रखते हुए जरूरत पडऩे पर किसानों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

    No Comments