Last updated: October 12th, 2026 at 05:25 am
Verma Sons Jewellers Opens New Showroom in Solanसोलन के चौक बाजार स्थित जाने-माने आभूषण निर्माता वर्मा सन्स ज्वेलर्स ने अपने नए शोरूम का भव्य शुभारंभ रविवार को किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक, वक्ता एवं मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और नए शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने उद्घाटन के पश्चात वर्मा सन्स के एमडी दिनेश वर्मा व आरुषि वर्मा को बधाई दी और उनके द्वारा शोरूम में प्रदर्शित किए गए विभिन्न सोने व हीरे के आभूषणों को निहारा व डिजाइन की सराहना भी की। वर्मा सन्स ज्वेलर्स की ओर से इस अवसर को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। प्रतिष्ठान ने अपने नए शोरूम को ग्राहकों के लिए एक नए अनुभव के रूप में प्रस्तुत किया है।आभूषणों की आकर्षक डिजाइन, पारंपरिक विरासत और आधुनिकता के संगम के साथ संस्थान ने अपने कारोबार को नई दिशा देने की पहल की है। गौर रहे कि वर्मा सन्स ज्वेलर्स की पहचान समय के साथ ग्राहकों के विश्वास और पारिवारिक परंपराओं से जुड़ी रही है। प्रतिष्ठान ने वर्ष 1967 से ग्राहकों का विश्वास बनाए रखा है और पीढिय़ों के साथ जुड़े रहने की विरासत को प्रमुखता दी है। नए शोरूम का शुभारंभ इसी निरंतर परंपरा में एक नया अध्याय माना जा रहा है। एमडी दिनेश वर्मा व आरुषि वर्मा ने बताया कि नए शोरूम का उद्घाटन किया गया। जया किशोरी समारोह का प्रमुख आकर्षण रही। उन्होंने कहा कि वर्मा सन्स ज्वेलर्स सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करता है, जिन्होंने उन पर विश्वास बनाए रखा है और परंपरा और जीवनभर के रिश्तों को अपनी पहचान दी है।
वर्मा सन्स ज्वेलर्स ने प्रस्तुत की ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन
इस नए शोरूम के उद्घाटन के साथ ही वर्मा सन्स ज्वेलर्स ने अपनी ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन को भी ग्राहकों के लिए उपलब्ध करवाया है। गत वर्ष ‘रूद्राणी-1’ कलेक्शन लांॅच की गई थी और उसकी अपार सफलता को देखते हुए ही इस वर्ष ‘रूद्राणी-2’ कलेक्शन को लांॅच किया गया है। इसमें ग्राहकों को कम वजन के आकर्षक व फैलावट वाले आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा इसमें टैंपल ज्वेलरी से लेकर प्रदेश की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी।
Your Trust. Our Truth. Delivering unbiased journalism 24/7.
A leading global news network dedicated to providing breaking news, in-depth analysis, and investigative journalism from around the world.
Copyright 2026 HP 24 News. All rights reserved.
No Comments