HomeHimachal Pradeshतीन माह से कर्मचारियों की प्रोमोशन क्यों नहीं

तीन माह से कर्मचारियों की प्रोमोशन क्यों नहीं

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर बोर्ड
hp 24 newsWhy Are Employees’ Promotions Delayed for Three Months

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड तकनीकी कर्मचारी संघ ने तकनीकी कर्मचारियों की लंबित पदोन्नतियों सहित विभिन्न मांगों को लेकर बोर्ड के प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी से मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तकनीकी कर्मचारी पिछले तीन माह से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। फील्ड इकाइयों से डीपीसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइलें बोर्ड मुख्यालय भेजी जा चुकी हैं, इसलिए शीघ्र अनुमोदन कर कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ दिया जाए।

Table of Contents

    संघ ने बोर्ड में तकनीकी कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए रिक्त पदों पर जल्द भर्ती, 26 अगस्त 2023 के भर्ती एवं पदोन्नति संशोधन से प्रभावित आईटीआई और नॉन-आईटीआई कर्मचारियों को एकमुश्त पदोन्नति, इलेक्ट्रिशियन व फिटर को दो वर्ष का सेवाकाल पूरा होने पर उच्च वेतनमान तथा लंबित सेवा मामलों के समयबद्ध निपटारे की मांग भी उठाई। इसके अलावा मेडिकल बिलों का भुगतान सर्कल के बजाय मंडल स्तर पर करने का आग्रह किया गया। प्रबंध निदेशक आदित्य नेगी ने सभी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    No Comments